Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

नशे में धुत कांस्टेबल ने पुणे पुलिस आयुक्त के बंगले के गेट में कार से मारी टक्कर, गिरफ्तार

पुणे, चार नवंबर (भाषा) पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के सरकारी बंगले के गेट में एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी कार से टक्कर मार दी। इस घटना के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम को छावनी इलाके में स्थित पुलिस आयुक्त के सरकारी आवास पर हुई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारियों के अनुसार जब कांस्टेबल ने पुलिस आयुक्त के घर के गेट पर कार मारी तब वह गाड़ी में अकेला था।

कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘घटना के समय कांस्टेबल कथित तौर पर शराब के नशे में था। उसका अनुशासनहीनता का पुराना रिकॉर्ड है और वह पहले भी कई अपराधों में शामिल रहा है। उसे 2025 में निलंबित किया गया था और 2026 में बहाल कर दिया गया था।’’

पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहा है। उसे हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सुरभि रंजन

रंजन