लखनऊ, चार नवंबर (भाषा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) पर तीखा हमला बोलते हुए बुधवार को कहा कि इनके नेताओं में स्पष्टता, क्षमता और विश्वसनीयता का पूरी तरह अभाव है।
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस और ‘इंडी गठबंधन’ की हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदल गई है। इनके नेतृत्वकर्ताओं में ‘क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी’ का पूरा अभाव है। जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस अराजकता के विरुद्ध जनजागरण और लोकतंत्र की गरिमा की रक्षा का संकल्प लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में सहभागिता करूंगा।’’
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनकी सरकार भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
भाषा जफर
रंजन खारी
खारी