Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

कांग्रेस का भाजपा पर हमला: राम के नाम पर चंदा-चढ़ावा चोरी के बाद अब फर्जी रोजगार

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर में क्लोन ऐप के जरिए 'विकसित भारत-जी राम जी योजना' में फर्जी हाजिरी दर्ज कराने का मामला सामने आने का दावा करते हुए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर फर्जी रोजगार का खेल चल रहा है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इससे पहले गोरखपुर में भी वीबी-जी राम जी योजना के तहत फर्जी हाजिरी का बड़ा मामला सामने आया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से गोरखपुर का मामला उठाए जाने के बाद सरकार की तरफ से स्पष्टीकरण भी दिया गया था।

उन्होंने कहा कि अब संत कबीरनगर जिले में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि क्लोन ऐप के जरिए फर्जी हाजिरी दर्ज कराने के मामले बार-बार उजागर हो रहे हैं, जो बेहद गंभीर मामला है।

रमेश ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, ''चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी राम के नाम पर, फर्जी रोजगार राम के नाम पर। भाजपा को राम के नाम पर और कितना पाप करना बाकी है?''

भाषा हक रंजन अमित

अमित