Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

ट्रंप समर्थित भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी ओहायो के गवर्नर का चुनाव हारे

वाशिंगटन, चार नवंबर (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्थित भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी ओहायो के गवर्नर पद के चुनाव में डेमोक्रेट एमी एक्टन से हार गए।

‘एनबीसी न्यूज’ की खबर के अनुसार 41 वर्षीय रामास्वामी 60 वर्षीय एक्टन से चुनाव हार गए, जो इस राज्य की पहली महिला गवर्नर चुनी गई हैं।

एक्टन ने 51 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल किए, जबकि रामास्वामी को 45 प्रतिशत से अधिक वोट मिले।

‘सी-एसपीएन’ की खबर के अनुसार, ओहायो में अपनी हार स्वीकार करते हुए रामास्वामी ने कहा, ‘‘यह एक कड़ा मुकाबला था और कभी-कभी दोनों ही पक्षों की ओर से काफी तीखी बयानबाजी भी हुई... लेकिन इस कमरे में मौजूद हम सभी लोगों को उनके प्रशासन की सफलता की उम्मीद और कामना करनी चाहिए।’’

इस अरबपति नेता ने माता-पिता, पत्नी एवं सास-ससुर को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

इस बीच, भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अमी बेरा ने कैलिफोर्निया के तीसरे संसदीय क्षेत्र से प्रतिनिधि सभा के लिए फिर से जीत दर्ज की, जबकि कैलिफोर्निया के 17वें संसदीय क्षेत्र से डेमोक्रेट रो खन्ना भी दोबारा अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित हुए।

भाषा खारी रंजन

रंजन