Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

मणिपुर में हथियारों के बल पर लोगों को धमकाने के आरोप में दो गिरफ्तार

इंफाल, चार नवंबर (भाषा) मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में आग्नेयास्त्रों का इस्तेमाल कर लोगों को कथित तौर पर धमकाने के आरोप में सुरक्षा बलों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक बयान के अनुसार, पुलिस कमांडो और असम राइफल्स के जवानों की संयुक्त टीम ने मंगलवार को इरिलबुंग पुलिस थाने के अंतर्गत अरापति मयाई लीकाई इलाके से दोनों को गिरफ्तार किया। इसमें कहा गया है कि उनके खिलाफ आग्नेयास्त्रों के बल पर आम लोगों को धमकाने और डराने का आरोप है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुखरीहोंगबाम शांता सिंह (47) और सपम प्रेमजीत सिंह (56) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनके कब्जे से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं।

मणिपुर में दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे हैं।

मई 2023 में घाटी में रहने वाले मैतेई और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी समुदायों के बीच शुरू हुए जातीय संघर्ष में अब तक कम से कम 306 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 49 लोग अब भी लापता हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। हाल के महीनों में कुकी और नगा समुदायों के बीच भी झड़पों की खबरें सामने आई हैं।

इस साल फरवरी से पहाड़ी जिलों में कुकी और नगा समुदायों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा रंजन

रंजन