चेन्नई, चार नवंबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय बुधवार को यहां एक पुरस्कार समारोह के पहले चरण में तमिलनाडु और पुडुचेरी के 10वीं और 12वीं कक्षा की सार्वजनिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।
एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार, चेन्नई के नीलांगरै स्थित आर. के. सम्मेलन केंद्र में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है।
समारोह के पहले चरण में पांच जिलों अरियालुर, कुड्डालोर, कल्लाकुरिची, तिरुवन्नामलाई और विल्लुपुरम के 30 विधानसभा क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा।
कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस दौरान विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को आयोजन स्थल में प्रवेश दिया जाएगा।
मुख्य समारोह अपराह्न दो बजे आयोजित होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विजय अभिभावकों की मौजूदगी में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और वित्तीय प्रोत्साहन राशि वितरित करेंगे।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन