Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

एम्बेसी डेवलपमेंट्स का दूसरी तिमाही में घाटा बढ़कर 271 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी एम्बेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कम आय के कारण एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़कर 271.2 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी को 152.61 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय घटकर 311.17 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 536.9 करोड़ रुपये थी।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर (पहली छमाही) अवधि में कंपनी को 505.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 318.26 करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 552.45 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,230.95 करोड़ रुपये थी।

एम्बेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड देश की प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर कंपनियों में से एक है।

भाषा निहारिका

निहारिका