Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

मध्यावधि चुनाव के नतीजों को स्वीकार करते हैं: डोनाल्ड ट्रंप

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, चार नवंबर (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह मध्यावधि चुनाव के नतीजों को स्वीकार करते हैं। इस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट और गवर्नर पदों के प्रमुख मुकाबलों में जीत हासिल करके अपनी स्थिति मजबूत की है।

ट्रंप ने मंगलवार रात चुनावी नतीजे आने के दौरान ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं इन नतीजों को स्वीकार करने के लिए तैयार हूं।’’

डेमोक्रेटिक पार्टी ने टेक्सास, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना और ओहायो में अमेरिकी सीनेट की सीट पर जीत हासिल की है। इन सभी प्रांतों में ट्रंप ने मतदाताओं से उन्हें उम्मीदवार मानकर वोट देने की अपील की थी और जोरदार चुनाव प्रचार किया था।

ट्रंप ने ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ से बातचीत में डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई। उन्होंने कहा, ‘‘हम डेमोक्रेट्स के साथ काम करेंगे और उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। हम संभवतः कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे।’’

ट्रंप का यह बयान उस दावे के कुछ ही दिनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अगले दो वर्षों तक राष्ट्रपति के विशेषाधिकार यानी वीटो शक्ति का इस्तेमाल करके सरकार चलाएंगे।

ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी की हार की वजह खुद का चुनावी मैदान में न होना बताया। उन्होंने कहा कि साउथ कैरोलिना की रिपब्लिकन सीनेटर डार्लिन ग्राहम और टेक्सास के रिपब्लिकन अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन जैसे उम्मीदवारों का समर्थन करने का उन्हें कोई पछतावा नहीं है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, ‘‘मैं चुनाव मैदान में नहीं था और अगर होता, तो हम भारी बहुमत से जीतते!’’

भाषा खारी रंजन अमित

अमित