Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

माया और वैष्णवी ने उलटफेर करके डब्ल्यूटीए टूर में अपनी पहली जीत हासिल की

चेन्नई, चार नवंबर (भाषा) भारत की युवा टेनिस खिलाड़ी माया राजेश्वरन रेवती और वैष्णवी अडकर ने मंगलवार को यहां चेन्नई ओपन में उलटफेर करके पहली बार डब्ल्यूटीए टूर में जीत हासिल की।

माया ने जहां तीन सेट के मुकाबले में विश्व में 115वें नंबर की खिलाड़ी और यहां आठवीं वरीयता प्राप्त कटारजीना कावा को उलटफेर का शिकार बनाया, वहीं वैष्णवी ने निर्णायक सेट में 3-5 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके ब्रिटेन की जोडी बुरेज को 3-6 6-3 7-5 से हराया।

विश्व में 669वीं रैंकिंग की खिलाड़ी माया भी निर्णायक सेट में 2-5 से पीछे थी, लेकिन वह आखिर में पोलैंड की खिलाड़ी को दो घंटे और 27 मिनट में 6-4 2-6 7-6(5) से हराने में सफल रही।

भाषा

पंत

पंत