Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई, चार नवंबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। दोनों सूचकांकों में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही।

विदेशी पूंजी के प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों की धारणा को बल मिला।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 288 अंक चढ़कर 77,185.35 अंक पर और एनएसई निफ्टी 77.25 अंक की बढ़त के साथ 23,890.85 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं, पावर ग्रिड, इटर्नल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक गिरावट में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 0.43 प्रतिशत घटकर 103.2 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 6,836.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स मंगलवार को 1,225.07 अंक यानी 1.62 प्रतिशत उछलकर दिन के उच्चतम स्तर 76,917.85 पर बंद हुआ था। निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 प्रतिशत चढ़कर दिन के उच्चतम स्तर 23,810.85 पर बंद हुआ था।

पिछले चार कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 3,671.82 अंक यानी पांच प्रतिशत चढ़ा है जबकि निफ्टी में 1,112 अंक यानी 4.89 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।

भाषा निहारिका

निहारिका