Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

रुपया शुरुआती कारोबार में 14 पैसे चढ़कर 94.61 प्रति डॉलर पर

मुंबई, चार नवंबर (भाषा) रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे मजबूत होकर 94.61 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और विदेशी पूंजी प्रवाह से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजार में खरीदारी के रुझान से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.61 प्रति डॉलर पर खुला और बढ़कर 94.50 तक पहुंच गया। हालांकि, बाद में कुछ बढ़त गंवाकर 94.61 प्रति डॉलर पर कारोबार करने लगा जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे अधिक है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.75 पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.54 प्रतिशत फिसलकर 101.17 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 435.10 अंक चढ़कर 77,352.95 अंक पर जबकि निफ्टी 115.90 अंक की बढ़त के साथ 23,925.10 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.09 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लगातार तीसरे सत्र में शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 6,836.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा निहारिका

निहारिका