Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

जोकोविच ने खराब शुरुआत से उबरकर जीत हासिल की

पेरिस, चार नवंबर (एपी) रिकॉर्ड सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में खराब शुरुआत से उबरकर जीत हासिल की।

पुरुषों के रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच ने पहले दौर में वैलेंटीन वैचेरोट को 6-7 (5), 7-5, 6-1 से हराया।

जोकोविच ने अपने करियर का 103वां खिताब जीतकर रोजर फेडरर की बराबरी करने की कोशिश कर रहे हैं। रिकॉर्ड जिमी कॉनर्स के नाम है जिन्होंने 109 खिताब जीते हैं।

तीसरी वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन ने कैमरन नॉरी को 6-3, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया जबकि 11वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज ने बेंजामिन बोंजी पर 3-6, 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की।

अन्य मैचों में फ्रांस के मोइज़ कौमे को नूनो बोर्गेस से 6-3, 6-1 से और 2022 के चैंपियन होल्गर रूने को 12वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल से 7-5, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा।

एपी

पंत

पंत