मैनचेस्टर, चार नवंबर (एपी) पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट में सबसे कम समय में चार गोल करने का नया रिकॉर्ड बनाया जबकि बार्सिलोना और मैनचेस्टर यूनाइटेड भी जीत हासिल करने में सफल रहे।
पीएसजी ने विलारियल के खिलाफ 17 मिनट के भीतर चार गोल कर दिए। यह इस प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे कम समय में चार गोल करने का नया रिकॉर्ड है। पीएसजी ने यह मैच 6-0 से जीता।
जोआओ नेवेस, डेज़ायर डोउ, सेनी मायुलु और फैबियन रुइज़ ने पहले 17 मिनट के अंदर गोल दागे। यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूईएफए के अनुसार चैंपियंस लीग के किसी मैच में किसी भी टीम ने इससे इतने कम समय में चार गोल नहीं किए थे।
मैनचेस्टर यूनाइटेड ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके रोमा को 3-2 से पराजित किया जबकि बार्सिलोना ने एस्टन विला को 3-0 से और बायर्न म्यूनिख ने एटलेटिको मैड्रिड को 2-0 से हराया।
एपी
पंत
पंत