Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

गुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

गुवाहाटी, चार नवंबर (भाषा) गुवाहाटी के एक होटल में हुई गोलीबारी की घटना का मुख्य आरोपी बुधवार को शिवसागर जिले में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस गोलीबारी में पांच लोगों की जान गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पापोरी चेतिया ने बताया कि मुठभेड़ गौरीसागर इलाके में उस समय हुई, जब आरोपी को एक अन्य मामले के सिलसिले में शिवसागर ले जाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि घनकांत गोगोई (34) को गोलीबारी के मामले में गुवाहाटी की एक अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के कुछ ही घंटे बाद मंगलवार को शिवसागर पुलिस ने 2024 के एक बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया था।

एसएसपी चेतिया ने कहा, ‘‘वह शर्प-शूटर था और कई तरह के हथियार चलाना जानता था। जब वह शौच के लिए पुलिस वाहन से नीचे उतरा, तो उसने हमारे जांच अधिकारी का सरकारी हथियार छीनने की कोशिश की। इस दौरान हमारा अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी जान बचाने के लिए शिवसागर सदर थाने के प्रभारी को गोली चलानी पड़ी।’’

उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल गोगोई को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में स्थित ‘होटल बिलास इन’ में 26 अक्टूबर की रात होटल के प्रबंधन को लेकर संपत्ति के मालिकों और पट्टाधारक के बीच हुए विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना हुई थी। इसमें एक कारोबारी परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था।

भाषा खारी रंजन

रंजन