Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

सुहास सुब्रमण्यम और पिया डांडिया अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य निर्वाचित

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, चार नवंबर (भाषा) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के सलाहकार रह चुके सुहास सुब्रमण्यम एक बार फिर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे अमेरिका में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीट, सीनेट की 37 सीट, 36 राज्यों में गर्वनर पदों और कई स्थानीय निकायों के लिए मतदान हुआ।

सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया के 10वें संसदीय क्षेत्र से जीत दर्ज की। उन्हें 61.5 प्रतिशत से अधिक मत मिले, जबकि उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डेव बेकविथ को 36.4 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।

सुब्रमण्यम अमेरिकी सरकार में नीतिगत सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके है। इस दौरान उन्होंने लाखों अमेरिकियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच का विस्तार करने और उनमें सुधार लाने की दिशा में काम किया।

भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक पिया डांडिया ने भी फ्लोरिडा के 22वें संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतकर प्रतिनिधि सभा में जगह बना ली है। उन्होंने पूर्व नौसैनिक केसी असकार को पराजित किया।

मंगलवार को घोषित परिणामों के अनुसार, हाई-स्कूल की प्रधानाचार्य रह चुकीं डांडिया को 51.9 प्रतिशत मत मिले। इसके साथ ही वह अमेरिकी कांग्रेस की सबसे नई भारतीय मूल की सदस्य बन गईं।

इस बीच, डेमोक्रेटिक पार्टी के जे.बी. प्रित्जकर ने इलिनॉय के गवर्नर पद का चुनाव जीत लिया। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार डेरेन बेली को हराया।

अरबपति कारोबारी और हयात होटल समूह की संपत्ति के उत्तराधिकारी प्रित्जकर को वर्ष 2028 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के संभावित दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

भाषा खारी रंजन

रंजन