Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर दागा अज्ञात प्रक्षेपास्त्र : दक्षिण कोरिया

सियोल, चार नवंबर (एपी) दक्षिण कोरिया ने दावा किया कि उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर एक अज्ञात प्रक्षेपास्त्र दागा।

दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि यह प्रक्षेपास्त्र बुधवार को दागा गया।

हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उत्तर कोरिया ने किस प्रकार के हथियार का परीक्षण किया है।

हाल के हफ्तों में उत्तर कोरिया ने अपने हथियारों के परीक्षण तेज कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ कूटनीतिक बातचीत फिर से शुरू करने की इच्छा जताए जाने के बाद, इन परीक्षणों को अमेरिका के साथ संभावित वार्ता में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

एपी खारी रंजन

रंजन