Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

भारत का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला

ऑकलैंड, चार नवंबर (भाषा) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को यहां पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

हल्की बारिश और आउटफील्ड गीली होने के कारण टॉस में 20 मिनट की देरी हुई। मैच हालांकि अपने निर्धारित समय से 10 मिनट देर से शुरू होगा लेकिन ओवरों में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है।

भारत चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरा है जिन्हें केवल 29 वनडे मैच खेलने का अनुभव है। मोहम्मद सिराज को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है। अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह को टीम में रखा गया है।

भारत ने इससे पहले पांच मैच की टी20 श्रृंखला 3-2 से जीती थी। पांच मैच की वनडे श्रृंखला के बाद दोनों टीमों की बीच दो टेस्ट मैच की श्रृंखला खेली जाएगी।

भाषा

पंत

पंत