Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और अन्य ने अंतरिक्ष से किया मतदान

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, तीन नवंबर (भाषा) अनिल मेनन सहित नासा के तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगलवार को पृथ्वी से 400 किलोमीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में मतदान किया।

अनिल मेनन और दो अन्य अंतरिक्ष यात्रियों ल्यूक डेलाने और जेसिका वाटकिंस ने एक डिजिटल मतदान पत्र भरा और उसे सुरक्षित रूप से चुनाव अधिकारियों के पास भेजा।

मेनन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'जी हां, आप अंतरिक्ष से भी मतदान कर सकते हैं।'

मेनन इस साल 14 जुलाई को रूसी सोयुज मिशन के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे, जबकि डेलाने और वाटकिंस एक अक्टूबर को 'स्पेसएक्स' रॉकेट से इस अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचे थे।

मेनन ने कहा, 'अमेरिका के चालक दल के तीनों सदस्यों को अंतरिक्ष स्टेशन से मतदान करने का विशेषाधिकार प्राप्त हुआ। हमने एक डिजिटल मतदान पत्र भरा और उसे चुनाव अधिकारियों को सुरक्षित रूप से भेज दिया।'

भाषा सुमित वैभव

वैभव