Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

राकांपा नेताओं की अमित शाह से मुलाकात के दो दिन बाद सुनेत्रा ने पार्टी विधायकों के साथ की बैठक

मुंबई, तीन नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की प्रमुख सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को अपनी अनुपस्थिति में अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात की पृष्ठभूमि में यहां पार्टी विधायकों के साथ बैठक की।

दक्षिण मुंबई स्थित अपने सरकारी आवास 'देवगिरि' में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी 2029 के चुनावों में अधिक सीटें जीतेगी।

मंत्रियों सहित लगभग 50 विधायकों ने इस बैठक में भाग लिया, जिसमें सुनेत्रा पवार के बेटे पार्थ और जय भी मौजूद थे।

'पीटीआई-भाषा' से बात करते हुए मुंबई राकांपा अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी ने कहा कि बैठक में मौजूद सभी विधायकों, मंत्रियों और पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से कहा कि पार्टी सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में एकजुट है।

उन्होंने कहा, 'सुनेत्रा पवार ही 2029 (चुनावों) में हमारा नेतृत्व करेंगी। दिवंगत अजित पवार ने हर हफ्ते विधायकों से मिलने की परंपरा शुरू की थी और यह तय किया गया कि हम इस परंपरा को जारी रखेंगे। इससे किसी भी तरह की गलतफहमी को दूर करने में भी मदद मिलेगी।'

बैठक के दौरान पार्थ ने कोई वक्तव्य नहीं दिया, जबकि सुनेत्रा पवार ने कहा कि पार्टी एकजुट है और दिवंगत अजित पवार के सपनों को पूरा करने के लिए काम करेगी।

उन्होंने बैठक में विश्वास जताते हुए कहा, 'साल 2029 के चुनावों में हम और अधिक सीटें जीतेंगे।'

भाषा सुमित वैभव

वैभव