Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

एमसीडी ‘ग्रैप’ के तहत बुधवार से पार्किंग शुल्क दोगुना कर सकता है

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के दूसरे चरण में प्रदूषण रोधी उपायों के तहत बुधवार से अपने लगभग 400 खुले पार्किंग स्थलों पर शुल्क दोगुना कर सकती है, जिसके प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकारी से जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह प्रस्ताव फिलहाल नगर निगम के कानून विभाग के विचाराधीन है और एक-दो दिन के भीतर आवश्यक मंजूरी मिलने की संभावना है, जिसके बाद संशोधित दरें लागू कर दी जाएंगी।

इस कदम का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में हवा की बिगड़ती गुणवत्ता के बीच निजी वाहनों के उपयोग को हतोत्साहित करना है।

हालांकि, एमसीडी पिछले वर्षों में प्रस्तावों के विरोध और निजी पार्किंग ठेकेदारों के साथ अनुबंध की जटिलताओं के कारण इसी तरह की बढ़ोतरी को लागू करने में असमर्थ रही है।

नगर निगम ने अतीत में ग्रैप के तहत पार्किंग शुल्क दोगुना न करने के कारणों में से एक के रूप में ठेकेदारों के साथ अपने मौजूदा समझौतों की शर्तों का हवाला दिया है, क्योंकि इन समझौतों के तहत शुल्क दोगुना करने के बाद एकत्र की गई अतिरिक्त राशि सीधे निगम के पास नहीं जाती है।

हालांकि, नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने प्रदूषण नियंत्रण उपायों के तहत एक नवंबर से ही अपने पार्किंग स्थलों पर शुल्क दोगुना कर दिया है।

वर्तमान में एमसीडी के पार्किंग स्थलों पर प्रति घंटे की पार्किंग दर चार पहिया वाहनों के लिए 20 रुपये और दो पहिया वाहनों के लिए 10 रुपये है।

भाषा सुमित वैभव

वैभव