थिंपू, तीन नवंबर (भाषा) भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में स्थित 108 पवित्र स्तूपों में से एक को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समर्पित किया है।
भूटान नरेश ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इस नियोजित तरीके से बसाए जाने वाले शहर को लेकर भूटानी राजशाही के दृष्टिकोण को साकार करने में भारत के समर्थन और प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता के लिए उन्हें यह स्तूप समर्पित किया गया है।
‘गेलेफू माइंडफुलनेस’ शहर भूटान नरेश की बड़ी विकास परियोजनाओं में से एक है। इसमें आध्यात्मिकता के परंपरागत भूटानी मूल्यों और सकल राष्ट्रीय प्रसन्नता का आधुनिक नवाचार, हरित प्रौद्योगिकी तथा आर्थिक विकास से संगम देखने को मिलता है।
पोस्ट में लिखा है कि भूटान नरेश और केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री किरेन रीजीजू ने मोदी को 76वां स्तूप समर्पित करते हुए पट्टिका का विमोचन किया।
भाषा वैभव सिम्मी
सिम्मी