Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एएसआई की मौत

मेदिनीनगर (झारखंड), तीन नवंबर (भाषा) झारखंड के गढ़वा जिले में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पलामू जिले में बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के बाघमनवा गांव निवासी राजेंद्र बैठा गढ़वा के मेराल थाने में सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) के रूप में पदस्थ थे।

पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि राजेंद्र बैठा बाइक पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे और कार की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चौधरी ने बताया कि राजेंद्र बैठा को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

भाषा वैभव सिम्मी

सिम्मी