Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

‘गटर जनरेशन’ टिप्पणी मामले में कंगना रनौत के खिलाफ दायर पुनरीक्षण याचिका खारिज

आगरा (उप्र), तीन नवंबर (भाषा) आगरा की एक जिला अदालत ने अभिनेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत की ‘गटर जनरेशन’ संबंधी कथित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दायर शिकायत खारिज किए जाने के आदेश को चुनौती देने वाली पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी है। मामले में शिकायत दर्ज कराने वाले एक अधिवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने बताया कि जिला न्यायाधीश संजय कुमार मलिक ने पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी।

इससे पहले, सोमवार को सांसद-विधायक अदालत के न्यायाधीश अनुज कुमार ने शिकायत खारिज कर दी थी, जिसके बाद शर्मा ने इस आदेश को चुनौती देते हुए जिला न्यायाधीश के समक्ष पुनरीक्षण याचिका दायर की थी।

शर्मा ने कहा कि अब वह इस मामले को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद रनौत ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कथित तौर पर ‘गटर जनरेशन’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

इस टिप्पणी के बाद आगरा की सांसद-विधायक अदालत में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।

भाषा सं आनन्द सिम्मी

सिम्मी