Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

एसआईआर की खामियों से ध्यान भटकाने की कोशिश है भाजपा का अभियान : तेलंगाना कांग्रेस

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष कोटा नीलिमा ने मंगलवार को कहा कि भाजपा का नया अभियान मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में गंभीर अनियमितताओं से ध्यान भटकाने और इस प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाले नागरिकों को 'राष्ट्रविरोधी' बताने की कोशिश है।

नीलिमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सोमवार को हैदराबाद में शुरू किए गए 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा एसआईआर से जुड़ी वास्तविक चिंताओं का जवाब देने के बजाय सवाल उठाने वाले नागरिकों को निशाना बना रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने खिलाफ आवाज उठाने वाले नागरिकों, राजनीतिक दलों और नेताओं को डराने का प्रयास कर रही है।

नीलिमा ने दावा किया कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में लाखों लोगों की भागीदारी से भाजपा चिंतित है। उन्होंने कहा कि 20 से अधिक विपक्षी दलों ने रैली में हिस्सा लेकर कथित वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाई थी।

उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची से 13 करोड़ से अधिक नाम हटाना लोकतंत्र और नागरिकों के मतदान के अधिकार पर सीधा हमला है।

भाषा हक सिम्मी वैभव

वैभव