Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

जायडस वेलनेस घाटे से उबरी, दूसरी तिमाही में 5.1 करोड़ रुपये का मुनाफा

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) जायडस वेलनेस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 5.1 करोड़ रुपये रहा है। आमदनी बढ़ने की वजह से कंपनी मुनाफे में आई है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में जायडस को 52.8 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में मंगलवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 1,126.6 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 650.5 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 1,125.4 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 668.3 करोड़ रुपये था।

भाषा

यासिर अजय

अजय