Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

पायनियर अर्बन गुरुग्राम में लक्जरी आवासीय परियोजना पर करेगी 3,500 करोड़ रुपये का निवेश

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी पायनियर अर्बन लैंड एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड अपनी विस्तार योजना के तहत गुरुग्राम में अल्ट्रा-लक्जरी आवासीय परियोजना विकसित करने पर 3,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड के सेक्टर-62 में सात एकड़ में विकसित होने वाली इस परियोजना ‘अलुरा’ में करीब 250 अपार्टमेंट बनाएगी।

परियोजना का निर्माण शुरू हो चुका है और इसे 2031 की दूसरी तिमाही में पूरा कर सौंपने का लक्ष्य है।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनीष पेरिवाल ने कहा कि इस परियोजना पर कुल 3,500 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है।

उन्होंने गुरुग्राम में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कंपनी इस निवेश के लिए इक्विटी, कर्ज और ग्राहकों से मिलने वाली अग्रिम राशि का इस्तेमाल करेगी।’’

परियोजना का कुल निर्मित क्षेत्र 34 लाख वर्ग फुट है। इसमें अपार्टमेंट की कीमत 28 करोड़ रुपये से शुरू होती है।

भाषा निहारिका अजय

अजय