Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

उपचुनाव वाले क्षेत्रों में ही कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रहे मुख्यमंत्री विजय : पलानीस्वामी

चेन्नई, तीन नवंबर (भाषा) अन्नाद्रमुक के प्रमुख ई के पलानीस्वामी ने मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय पर निशाना साधते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि वह (विजय) तमिलनाडु के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय केवल उन क्षेत्रों में कल्याणकारी योजनाएं लागू करने को प्राथमिकता दे रहे हैं, जहां उपचुनाव होने की संभावना है।

पलानीस्वामी ने दावा किया कि प्रशासनिक विफलता और कुप्रबंधन के कारण राज्य की आर्थिक वृद्धि दर तीन प्रतिशत पर ठहर गई है, जिससे सरकार की कल्याणकारी योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

अन्नाद्रमुक नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पिछले छह महीनों में चावल, चीनी, दालों, तेल और किराना सामान सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण करने और जनता की शिकायतों का समाधान करने में विफल रही है।

उन्होंने प्रशासन पर अक्षम होने और प्रभावी ढंग से शासन करने के बजाय गैरजरूरी मुद्दों पर समय बर्बाद करने का आरोप लगाया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया, ''राज्य सरकार अक्षम और अकुशल है। वह प्रशासनिक खामियों को दूर करने के बजाय गैरजरूरी मुद्दों पर समय बर्बाद कर रही है।''

भाषा रविकांत दिलीप

दिलीप