Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

विश्व चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

दोहा, तीन नवंबर (भाषा) भारत के रविंदर सिंह, सौरभ चौधरी और अमनप्रीत सिंह की तिकड़ी ने मंगलवार को यहां चल रही आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

रविंदर ने इस स्पर्धा का व्यक्तिगत रजत पदक भी अपने नाम किया। यह स्पर्धा ओलंपिक प्रतियोगिताओं की सूची में शामिल नहीं है। रविंदर भारत के सबसे अधिक अंक हासिल करने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने कुल 559 अंक प्राप्त किए।

कई बार विश्व कप में स्वर्ण पदक जीत चुके सौरभ ने 551 अंक हासिल किए जबकि अमनप्रीत सिंह ने 549 अंक बनाए। इस तरह भारतीय टीम ने कुल 1659 अंक हासिल किए।

चीन के झांग बिंगचेन, ल्यू जुनयी और फेंग लिनलांग ने कुल 1648 अंक हासिल कर रजत पदक जीता। वहीं दक्षिण कोरिया की होंग सुह्योन, चोए बोरम और सो सेउंग सेओब की टीम ने 1643 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

व्यक्तिगत स्पर्धा में रूस के एंटोन अरिस्तारखोव ने 561 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। रोमानिया के लुका जोल्डिया ने 558 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में राकेश माने, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ मखीजा टीम और व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाने में असफल रहे।

भारत फिलहाल एक स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर है।

भाषा नमिता मोना

मोना