Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो पर अदालत के आदेश ने न्यायपालिका में विश्वास को मजबूत किया: राकांपा (शप)

( प्रादे73 शीर्षक में सुधार के साथ रिपीट )

मुंबई, तीन नवंबर (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने मंगलवार को कहा कि मुंबई उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री दीया मिर्जा के दिवाली अपील वीडियो को फिर से अपलोड करने का मुंबई नगर निकाय को निर्देश देकर देश की न्याय प्रणाली में लोगों के विश्वास को मजबूत किया है।

बीएमसी द्वारा मिर्जा के वीडियो क्लिप को हटाए जाने के बाद उठे विवाद के बीच, राकांपा (शप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सचिव क्लाईड क्रास्टो ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), उसकी मुंबई इकाई के अध्यक्ष अमित साटम, शहर की महापौर रितु तावडे और अन्य ने एक धर्मनिरपेक्ष त्योहार को सांप्रदायिक मुद्दा बनाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले से संविधान में लोगों का विश्वास बहाल करने में मदद मिलेगी।

उच्च न्यायालय ने बीएमसी के पर्यावरण-अनुकूल और पटाखा-मुक्त दिवाली अभियान के लिए मिर्जा के वीडियो को लेकर खड़े हुए विवाद पर ‘‘गहरी पीड़ा और नाराजगी’’ व्यक्त की। साथ ही उच्च न्यायालय ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका को उस वीडियो क्लिप को फिर से अपलोड करने का निर्देश दिया जिसे कुछ भाजपा नेताओं तथा महापौर तावडे की ओर से आपत्तियां जताए जाने के बाद सोमवार को हटा दिया गया था।

साटम की आपत्ति और तावड़े द्वारा मिर्जा को ‘‘हिंदू विरोधी’’ बताने वाली टिप्पणियों के बाद बीएमसी ने वीडियो को हटा दिया था।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा

मनीषा