Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

पिछले 10-12 वर्षों में भारत में लगभग 50 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर आए : प्रधानमंत्री मोदी

पुणे, तीन नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में भारत में लगभग 50 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत जमीनी स्तर पर गरीबी को हरा रहा है।

मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये पुणे मेट्रो लाइन-3 (पिंक लाइन) का उद्घाटन करने के बाद कहा, “पहले गरीबी के खिलाफ लड़ाई सिर्फ नारों तक सीमित थी। आज भारत जमीनी स्तर पर गरीबी को हरा रहा है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने लगातार गरीबों को सशक्त बनाने पर ध्यान दिया है, ताकि वे आत्मविश्वास और अवसरों के जरिये गरीबी से बाहर निकल सकें।

मोदी ने विश्व बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, “पिछले 10-12 वर्षों में भारत में लगभग 50 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले।”

उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि और गरीबी उन्मूलन आपस में जुड़े हुए हैं।

मोदी ने कहा कि बुनियादी ढांचे और कल्याणकारी योजनाओं में बढ़ता निवेश लोगों के जीवन को बेहतर बना रहा है तथा रोजगार के अवसर पैदा कर रहा है।

उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान शुरू की गई ‘गरीब कल्याण मेला’ पहल को याद करते हुए कहा, “इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कल्याणकारी योजनाओं को सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाना और उन्हें गरीबी से बाहर निकलने के लिए प्रोत्साहित करना था।”

मोदी ने कहा कि सरकार का दृष्टिकोण लोगों को केवल सहायता देने के बजाय उन्हें सशक्त बनाने पर केंद्रित है।

भाषा पारुल नरेश

नरेश