Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

आंध्र प्रदेश में मुरासु चक्रवात से 30,000 हेक्टेयर से अधिक फसलें नष्ट

अमरावती, तीन नवंबर (भाषा) चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण 15 जिलों में 30 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं। सर्वाधिक प्रभावित जिलों में कृष्णा, बापटला और नंद्याल शामिल हैं।

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार अधिकारियों ने धान, कपास और मक्के की फसलों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचने की आशंका जताई है।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, 15 जिलों में 30,661 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों के नुकसान पहुंचा है। चक्रवात के कारण कृष्णा, बापटला और नंद्याल जिलों में फसलों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है।’’

बयान के मुताबिक, चक्रवात ‘मुरासु’ का 15 जिलों के 132 मंडलों में असामान्य प्रभाव पड़ा है। इस दौरान 10,805 लोगों को चक्रवात राहत केंद्रों में पहुंचाया गया। राज्य सरकार ने 171 राहत शिविर स्थापित किए हैं और 14,810 भोजन के पैकेट वितरित किए हैं।

राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 11 और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के 13 दलों को तैनात किया गया है।

अग्निशमन विभाग ने उखड़े हुए पेड़ों को हटाने और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए 185 टीम तैनात की हैं।

भाषा

प्रचेता पवनेश

पवनेश