Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मीशो ने अपनी अनुषंगी में किया 400 करोड़ रुपये का निवेश

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी मीशो पेमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (एमपीपीएल) में 399.99 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह निवेश कंपनी ने राइट्स इश्यू के तहत 1.14 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर हासिल कर किया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने एक रुपये अंकित मूल्य वाले 1,14,28,571 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर 349 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम पर खरीदे हैं। इसके लिए कुल 3,99,99,99,850 रुपये का नकद भुगतान किया गया। इन शेयर का आवंटन दो नवंबर को किया गया।

मीशो के निदेशक मंडल ने 28 अक्टूबर को एमपीपीएल में राइट्स इश्यू या और पूंजी जारी कर एक या अधिक किस्तों में 400 करोड़ रुपये तक के निवेश को मंजूरी दी थी। इसी बैठक में निदेशक मंडल ने 15 करोड़ रुपये तक के शुरुआती निवेश से वित्तीय सेवाओं के लिए एक नयी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी स्थापित करने की भी मंजूरी दी थी।

कंपनी ने कहा कि यह निवेश एमपीपीएल के कारोबारी परिचालन और विकास में सहयोग के लिए किया गया है। इससे अनुषंगी कंपनी को अपनी क्षमताएं विकसित करने, परिचालन का विस्तार करने और कारोबारी एवं नियामकीय जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

अप्रैल, 2019 में स्थापित एमपीपीएल ने वित्त वर्ष 2025-26 में 11.05 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया था, जबकि उसे 24.65 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। कंपनी का कारोबार वित्त वर्ष 2024-25 में 2.36 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023-24 में 19.95 लाख रुपये रहा था।

भाषा

यासिर अजय

अजय