Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

जयपुर में महिला ने कुएं में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान

जयपुर, तीन नवंबर (भाषा) राजस्थान की राजधानी जयपुर के दौलतपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को 56 वर्षीय महिला ने करीब 50 फीट गहरे सूखे कुएं में छलांग लगा दी। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दौलतपुरा थानाधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को चोंप गांव में एक महिला के कुएं में कूदने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के करीब 10 मिनट के भीतर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि महिला अपने घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में बने लगभग 50 फीट गहरे सूखे कुएं में कूद गई थी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम में शामिल महिला कांस्टेबल राजकिरण और चालक कांस्टेबल तेजपाल ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। कांस्टेबल तेजपाल कुएं में उतरे और चारपाई की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इसके बाद परिजनों ने महिला को उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

महेंद्र सिंह ने बताया कि महिला अभी उपचाराधीन है। उसके बयान दर्ज होने के बाद ही कुएं में छलांग लगाने के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा बाकोलिया

प्रशांत

प्रशांत