Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

वक्फ बोर्ड अनियमितता मामला: अदालत ने आप नेता अमानतुल्लाह खान के खिलाफ फैसले की घोषणा टाली

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की भर्ती और संपत्तियों को पट्टे पर देने में कथित अनियमितताओं से जुड़े केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के मामले में अपना फैसला मंगलवार को 28 नवंबर तक के लिए टाल दिया।

विशेष न्यायाधीश दिग विनय सिंह ने फैसले की घोषणा टाल दी।

मामले में अंतिम दलीलें 17 अक्टूबर को पूरी हुई थीं।

सीबीआई ने इस मामले में खान, दिल्ली वक्फ बोर्ड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) महबूब आलम और 11 अन्य लोगों को आरोपी बनाया है।

खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहने के दौरान पद का दुरुपयोग करने और अपने करीबी लोगों तथा रिश्तेदारों की कथित तौर पर अवैध रूप से नियुक्ति करने का आरोप है।

भाषा नेत्रपाल

नेत्रपाल