Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

शाहजहांपुर में नाबालिग सिख छात्र से मारपीट, तीन विद्यार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज

शाहजहांपुर (उप्र), तीन नवंबर (भाषा) शाहजहांपुर में कोचिंग से लौट रहे 17 वर्षीय सिख छात्र से भीड़भाड़ वाले बाजार में तीन अन्य विद्यार्थियों ने कथित तौर पर मारपीट की जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार शाम कोतवाली थाना क्षेत्र में राजघाट पुलिस चौकी के पास हुई।

सोशल मीडिया परप प्रसारित वीडियो में कक्षा 11 के छात्र को कुछ युवक बेरहमी से पीटते और उसके बाल खींचते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान कई राहगीर वहां मौजूद थे, लेकिन कोई भी बीच-बचाव करता नजर नहीं आया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कोचिंग के बाद घर लौट रहे छात्र पर हमला पुरानी रंजिश को लेकर किया गया।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर तीन विद्यार्थियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सं जफर

मनीषा खारी

खारी