Breaking News

PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |   दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में, सुबह 4:50 बजे JLN स्टेडियम का AQI 374     |   छठ महापर्व शुरू, PM मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं     |   दिल्ली में प्रदूषण का खतरनाक स्तर, स्वस्थ लोग भी हो सकते हैं प्रभावित     |  

जायसवाल ने शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की, भारत ए ने मैच ड्रॉ कराया

क्राइस्टचर्च, तीन नवंबर (भाषा) सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच मंगलवार को यहां ड्रॉ समाप्त हुए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट क्रिकेट मैच में शतक जड़कर दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले अपनी फॉर्म को लेकर भारतीय टीम प्रबंधन को आश्वस्त किया।

जायसवाल ने मैच के चौथे और अंतिम दिन न्यूजीलैंड ए के आक्रमण की जमकर धुलाई करते हुए केवल 162 गेंदों में नाबाद 155 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और पांच छक्के शामिल हैं।

विदर्भ के बाएं हाथ के बल्लेबाज यश राठौड़ ने भी नाबाद 100 रन बनाए जिससे भारत ए ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 282 रन बनाए जिसके बाद दोनों कप्तान ने मैच ड्रॉ करने पर सहमति जताई।

राठौड़ के शतक पूरा करने के तुरंत बाद मैच ड्रॉ समाप्त घोषित कर दिया गया। राठौर और जायसवाल ने तीसरे विकेट के लिए 247 रन की अटूट साझेदारी की। राठौड़ ने अपनी 122 गेंदों की पारी में नौ चौके लगाए।

भारत ए ने अपनी पहली पारी में 346 रन जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने 424 रन बनाए थे।

भाषा

पंत

पंत