Breaking News

PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |   दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में, सुबह 4:50 बजे JLN स्टेडियम का AQI 374     |   छठ महापर्व शुरू, PM मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं     |   दिल्ली में प्रदूषण का खतरनाक स्तर, स्वस्थ लोग भी हो सकते हैं प्रभावित     |  

चक्रवात ‘मुरासु’ के आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद ओडिशा में हल्की बारिश

भुवनेश्वर, तीन नवंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के तट पर गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के टकराने के बाद ओडिशा के दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश हुई और राज्य सरकार ने क्षेत्र के सभी जिलाधिकारियों को किसी भी प्रतिकूल मौसम स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

ओडिशा के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कोरापुट, मलकानगिरि, कंधमाल, कालाहांडी और कई अन्य जिलों के जिलाधिकारियों ने हल्की बारिश की सूचना दी है। उन्होंने कहा, ‘‘हम आशा करते हैं स्थिति प्रतिकूल नहीं होगी।’’

मंत्री ने कहा कि राज्य लगातार हाई अलर्ट पर है क्योंकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन ओडिशा के लिए एक बड़ी चुनौती बन रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम हाई अलर्ट पर हैं और मौसम की स्थिति को देखते हुए पहाड़ी इलाकों के लोग कुछ समय तक आश्रय स्थलों में ही रहेंगे।’’

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा भारी बारिश और तेज हवाओं के पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य सरकार ने दक्षिण क्षेत्र के पांच जिलों में 1.60 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है और आपदा प्रतिक्रिया टीम को तैनात किया है।

चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद, गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के कारण मंगलवार को आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में काफी नुकसान हुआ है, जहां हजारों पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और मछुआरों की नौकाओं को नुकसान पहुंचा।

भाषा खारी अमित

अमित