जम्मू, तीन नवंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप सोमवार रात 11 बजकर 56 मिनट पर आया और इसका केंद्र जमीन में पांच किलोमीटर की गहराई में था।
संस्थान ने बताया कि भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ जिले में 33.292 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.892 डिग्री पूर्वी देशांतर में था।
खबर लिखे जाने तक केंद्र शासित प्रदेश में कहीं से भी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
भाषा सुरभि खारी
खारी