हैदराबाद, दो नवंबर (भाषा) अभिनेता चिरंजीवी ने सोमवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा ‘डीपफेक’ प्रौद्योगिकियों के दुरुपयोग से कलाकारों की गरिमा और उनके अधिकारों को पहुंचने वाले गंभीर खतरे पर गहरी चिंता प्रकट की।
अपने अभिनेता बेटे रामचरण के साथ गृह मंत्री से मुलाकात करने वाले चिरंजीवी ने बताया कि शाह ने गंभीरता से उनकी बात सुनी और आश्वासन दिया कि सरकार मामले में तत्काल विचार करेगी और मजबूत सुरक्षा मानक बनाने की दिशा में काम करेगी।
चिरंजीवी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शाह ने उन्हें लिखित ज्ञापन देने की सलाह दी और केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी को इस मामले में समन्वय करने को कहा।
चिरंजीवी ने कहा कि शाह का जवाब फिल्म जगत के लिए उत्साहवर्द्धक है।
भाषा वैभव सिम्मी
सिम्मी