Breaking News

PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |   दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में, सुबह 4:50 बजे JLN स्टेडियम का AQI 374     |   छठ महापर्व शुरू, PM मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं     |   दिल्ली में प्रदूषण का खतरनाक स्तर, स्वस्थ लोग भी हो सकते हैं प्रभावित     |  

सहायता केंद्र और आश्रय स्थल पर रूसी बम हमलों में 18 लोगों की मौत: यूक्रेन के राष्ट्रपति

कीव, दो नवंबर (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने सोमवार को दक्षिणी यूक्रेन में एक सहायता वितरण केंद्र और पास के एक आश्रय स्थल पर बमबारी की, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी जापोरिज्जिया क्षेत्र के कोमिशुवाखा गांव में एक इलाके को निशाना बनाकर 10 बम गिराए गए। इस हमले में एक स्कूल भवन को निशाना बनाया गया, जिसका उपयोग राहत सामग्री के वितरण के लिए किया जा रहा था, और पास में स्थित एक आश्रय स्थल भी इसकी चपेट में आ गया।

यह हमला पास के खेरसॉन क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर लागू युद्धविराम के समाप्त होने के ठीक एक दिन बाद हुआ।

एपी

सुमित वैभव

वैभव