Breaking News

PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |   दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में, सुबह 4:50 बजे JLN स्टेडियम का AQI 374     |   छठ महापर्व शुरू, PM मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं     |   दिल्ली में प्रदूषण का खतरनाक स्तर, स्वस्थ लोग भी हो सकते हैं प्रभावित     |  

सियांग परियोजना का विरोध कर रहे लोगों को मुख्यमंत्री खांडू का आश्वासन, सभी चिंताओं का होगा समाधान

नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोमवार को 11,200 मेगावाट की 'सियांग अपर बहुउद्देश्यीय परियोजना' का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों को लिखे एक खुले पत्र में आश्वासन दिया कि उनकी सभी चिंताओं का समाधान खुले संवाद, पारदर्शिता और सार्थक जन परामर्श के जरिए किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों को 'मेरे प्यारे आदि भाइयो' कहकर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार फिलहाल इस चरण में बांध निर्माण की कोई बात नहीं कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सियांग नदी पर प्रस्तावित इस विशाल जलविद्युत संयंत्र को लेकर जताई जा रही चिंताओं और आशंकाओं को गहराई से समझते हैं।

उन्होंने कहा, 'मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपकी आवाज, आपकी जमीन, आपके घर और हमारी प्यारी 'आने सियांग' (सियांग नदी) को पूरी तवज्जो दी जा रही है और आपकी चिंताओं का समाधान खुले संवाद, पारदर्शिता और सार्थक जन परामर्श के माध्यम से किया जाएगा।'

खांडू ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय लोगों की आकांक्षाओं और हितों का पूरा ध्यान रखते हुए ही आगे बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों के दौरान सियांग अपर बहुउद्देश्यीय परियोजना को लेकर लोगों में बढ़ती उलझन और आशंकाएं देखी गई हैं, इसलिए यह उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वह जनता से सीधे बात करें, ईमानदारी से तथ्यों को सामने रखें, सभी की चिंताओं को सुनें और यह सुनिश्चित करें कि आगे का रास्ता संवाद, विश्वास व सहयोग के आधार पर ही तय हो।

भाषा सुमित वैभव

वैभव