Breaking News

जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी का वर्चुअल संबोधन, कार्यक्रम में जुड़े     |   लखनऊ में CM योगी ने किया 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन     |   कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की किताब का आधिकारिक विमोचन सोमवार को होगा     |   कल सुबह 4:30 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो... छठ पूजा पर DMRC का ऐलान     |   छठ की खुशियों के बीच पटना में हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक… 3 की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन     |  

जामिया ने ‘रन फॉर यूनिटी’ के साथ मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विश्वविद्यालय के कुलपति, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने इन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

विश्वविद्यालय के खेल एवं क्रीड़ा विभाग की ओर से शनिवार को नवाब मंसूर अली खान पटौदी खेल परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत इन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विश्वविद्यालय ने बताया कि कुलपति मजहर आसिफ ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी, विद्यार्थी और स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

इन आयोजनों के माध्यम से एकता और राष्ट्रीय अखंडता की भावना को प्रदर्शित किया गया।

कुलपति मजहर आसिफ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश के विभिन्न क्षेत्रों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने विद्यार्थियों से समावेशिता, बौद्धिक विकास और राष्ट्र निर्माण के माध्यम से पटेल के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस इस बात की याद दिलाता है कि देश के प्रति साझा प्रतिबद्धता के आधार पर विविधता उसकी सबसे बड़ी ताकत बनी रहती है।

खेल एवं क्रीड़ा विभाग के निदेशक नफीस अहमद ने कहा कि खेलों में विभिन्न पृष्ठभूमियों के लोगों को एकजुट करने की ताकत होती है।

उन्होंने कहा कि सामूहिक भागीदारी एक एकजुट राष्ट्र की शक्ति को दर्शाती है।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप