Breaking News

जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी का वर्चुअल संबोधन, कार्यक्रम में जुड़े     |   लखनऊ में CM योगी ने किया 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन     |   कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की किताब का आधिकारिक विमोचन सोमवार को होगा     |   कल सुबह 4:30 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो... छठ पूजा पर DMRC का ऐलान     |   छठ की खुशियों के बीच पटना में हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक… 3 की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन     |  

स्पेन ट्रेन हादसे में मारे गए 69 लोगों में चार अमेरिकी व एक कनाडाई नागरिक शामिल

मैड्रिड, दो नवंबर (एपी) स्पेन में पिछले सप्ताह हुई हाई-स्पीड ट्रेनों की भिड़ंत में मारे गए 69 लोगों में चार अमेरिकी और एक कनाडाई नागरिक शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने रविवार देर रात बताया कि अब तक 66 मृतकों की पहचान कर ली गई है।

हादसे में जान गंवाने वाले 69 पीड़ितों में से अधिकांश यानी 54 लोग स्पेन के नागरिक थे। यह दुर्घटना पिछले बुधवार को तब हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रेन रुकी हुई दूसरी ट्रेन से टकरा गई।

पहचाने गए अन्य विदेशी मृतकों में फ्रांस, जापान, अर्जेंटीना, मैक्सिको, पुर्तगाल, ट्यूनिशिया और चेक गणराज्य के एक-एक नागरिक शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना में मारे गए लोगों में से तीन शवों की पहचान होना अभी बाकी है। इसके अलावा तीन लोग अब भी लापता हैं, जिनमें दो ऑस्ट्रेलियाई और एक जापानी नागरिक शामिल हैं।

टोलेडो प्रांत में हुई यह टक्कर उसी मैड्रिड-सेविले लाइन पर दक्षिण में हुई एक अन्य टक्कर के ठीक नौ महीने बाद हुई है, जिसमें 46 लोगों की मौत हो गई थी। इन हादसों ने स्पेन के रेल नेटवर्क के प्रति लोगों के विश्वास को डगमगा दिया है, जिसे लंबे समय से उसकी तेज रफ्तार और सुरक्षा के लिए सराहा जाता रहा है।

यह हादसा 29 नवंबर को होने वाले आम चुनाव से ठीक एक महीने पहले हुआ है, जिसमें वर्तमान प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज अपने आठ साल के कार्यकाल को बरकरार रखने की जद्दोजहद में हैं।

एपी

सुमित प्रशांत

प्रशांत