Breaking News

जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी का वर्चुअल संबोधन, कार्यक्रम में जुड़े     |   लखनऊ में CM योगी ने किया 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन     |   कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की किताब का आधिकारिक विमोचन सोमवार को होगा     |   कल सुबह 4:30 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो... छठ पूजा पर DMRC का ऐलान     |   छठ की खुशियों के बीच पटना में हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक… 3 की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन     |  

संसदीय समिति ने बढ़ते हवाई किरायों पर चिंता जताई, कंपनियों ने विमान ईंधन की दरें बढ़ने का दिया हवाला

नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) संसद की एक समिति ने सोमवार को इंडिगो और एअर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान हवाई किराए में बढ़ोतरी पर चिंता जताई।

सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों ने समिति के सदस्यों को बताया कि विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों और पाकिस्तान द्वारा हवाई क्षेत्र बंद किए जाने के कारण उनकी परिचालन लागत बढ़ रही है।

इन मुद्दों पर सार्वजनिक उपक्रम संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष भाजपा सांसद बैजयंत पांडा हैं।

समिति के सदस्यों ने सोमवार को विमानन कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात की, जबकि इससे नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के साथ उनकी बैठक हुई थी।

सूत्रों ने बताया कि नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के महानिदेशकों के साथ हुई बैठक में भारत में वैश्विक विमानन प्रथाओं को अपनाने और विमान सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

दोनों विमानन कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में, समिति के कुछ सदस्यों ने ऊंचे हवाई किरायों को लेकर चिंता व्यक्त की।

सूत्रों के मुताबिक, इसके जवाब में इंडिगो और एअर इंडिया के अधिकारियों ने विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों का जिक्र किया, जो उनकी परिचालन लागत को प्रभावित कर रही हैं।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन, इंडिगो को ईंधन की उच्च लागत और रुपये के अवमूल्यन के कारण हालिया सितंबर तिमाही में 1,879.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसके अलावा, बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करने वाली एअर इंडिया का घाटा भी साल 2025-26 में लगभग दोगुना हो गया है।

पिछले साल की शुरुआत से पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण एअर इंडिया द्वारा संचालित कई उड़ानों का उड़ान समय बढ़ गया है, जिससे ईंधन की खपत और परिचालन लागत में बढ़ोतरी हुई है।

भाषा वैभव धीरज

धीरज