Breaking News

जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी का वर्चुअल संबोधन, कार्यक्रम में जुड़े     |   लखनऊ में CM योगी ने किया 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन     |   कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की किताब का आधिकारिक विमोचन सोमवार को होगा     |   कल सुबह 4:30 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो... छठ पूजा पर DMRC का ऐलान     |   छठ की खुशियों के बीच पटना में हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक… 3 की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन     |  

तमिलनाडु: मंत्री ने छात्रों के हेयरस्टाइल पर ‘सिर मुंडवाने’ संबंधी टिप्पणी कर विवाद खड़ा किया

विरुदुनगर, दो नवंबर (भाषा) तमिलनाडु सरकार में मंत्री जगदीश्वरी के उस बयान पर विवाद उत्पन्न हो गया है जिसमें उन्होंने अनुचित हेयरस्टाइल रखने वाले स्कूली छात्रों का सिर पूरी तरह मुंडवाने संबंधी बात कही थी।

यह घटना विरुदुनगर जिले के करियापट्टी के पास अयान रेड्डियापट्टी सरकारी प्राथमिक विद्यालय में चारदीवारी के शिलान्यास समारोह के दौरान हुई।

कार्यक्रम में मंत्री वन्नियारासु और विरुदुनगर की जिलाधिकारी सरन्या अरी भी मौजूद थीं।

जगदीश्वरी ने समारोह को संबोधित करते हुए छात्रों के हेयरस्टाइल को लेकर कड़ी नाराजगी जताई।

मंत्री ने कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चों के हेयरस्टाइल ऐसे होते हैं कि वे ‘गुंडों’ जैसे दिखते हैं।

उन्होंने कार्यक्रम में कहा, “अगर वे गलत तरीके से बाल बनाकर आते हैं, तो उनका सिर पूरी तरह मुंडवा दीजिए। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं उन्हें अपने बच्चे समझकर यह बात कह रही हूं।”

जगदीश्वरी ने इस तरह के हेयरस्टाइल की अनुमति देने को लेकर अभिभावकों की भूमिका पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता की शुरुआत अक्सर घर से ही होती है।

मंत्री ने कहा कि अभिभावकों को यह समझना चाहिए कि इस तरह के चलन को अनुमति देकर वे खुद ही गलतियों की शुरुआत कर रहे हैं।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव