Breaking News

जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी का वर्चुअल संबोधन, कार्यक्रम में जुड़े     |   लखनऊ में CM योगी ने किया 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन     |   कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की किताब का आधिकारिक विमोचन सोमवार को होगा     |   कल सुबह 4:30 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो... छठ पूजा पर DMRC का ऐलान     |   छठ की खुशियों के बीच पटना में हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक… 3 की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन     |  

मैरिको का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 29 प्रतिशत बढ़कर 558 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 2 नवंबर (भाषा) रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनी (एफएमसीजी) मैरिको लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई- सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 29.16 प्रतिशत बढ़कर 558 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 432 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

मैरिको ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 12.95 प्रतिशत बढ़कर 3,897 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,450 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि आय में यह वृद्धि घरेलू बाजार में बिक्री की मात्रा बढ़ने से हुई।

समीक्षाधीन तिमाही में मैरिको की कुल एकीकृत आय 12.88 प्रतिशत बढ़कर 3,950 करोड़ रुपये हो गई।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी की कुल एकीकृत आय सालाना आधार पर 17.4 प्रतिशत बढ़कर 7,955 करोड़ रुपये रही।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सौगत गुप्ता ने नतीजों पर कहा, ‘‘पहली छमाही का मजबूत प्रदर्शन बताता है कि मैरिको अब अधिक मजबूत और विविध कारोबार वाली कंपनी बन रही है। उसके पास वृद्धि के कई स्रोत हैं और अलग-अलग जिंस के मूल्य चक्र में भी मजबूत वृद्धि दर्ज करने की क्षमता है। ’’

भाषा योगेश अजय

अजय