Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

अदालत ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को जमानत दी

नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह का हिस्सा होने के आरोपी व्यक्ति को जमानत देते हुए टिप्पणी की कि केवल इसलिए कि आरोपी अफ्रीकी नागरिक है, यह मान लेना सही नहीं होगा कि उसने एक इमारत के आठ अलग-अलग फ्लैट से बरामद मादक पदार्थों को छिपाने की साजिश रची थी।

स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) मामलों के विशेष न्यायाधीश धीरज मोर ने अक्टूबर 2025 में गिरफ्तार किए गए गसामा थॉमस नामक आरोपी को नियमित जमानत दे दी। उसकी गिरफ्तारी दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नवादा इलाके की एक इमारत से कोकीन, एम्फेटामाइन, हेरोइन और एमडीएमए जैसे कई मादक पदार्थों की बरामदगी के सिलसिले में हुई थी।

अदालत ने 31 अक्टूबर के आदेश में कहा, ‘‘अभियोजन पक्ष यह खुलासा करने में विफल रहा है कि याचिकाकर्ता का अन्य सह-आरोपियों के साथ क्या संबंध है, सिवाय इस तथ्य के कि वे सभी अफ़्रीकी नागरिक हैं।’’

इसने कहा कि केवल इसी आधार पर यह मान लेना पर्याप्त नहीं है कि उसने अन्य सह-आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रची थी, ताकि उक्त परिसर के आठ अलग-अलग फ्लैट से जब्त किए गए मादक पदार्थों को छिपाया जा सके।

भाषा धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल