Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

विपक्ष की रैली की सफलता के बाद भाजपा अब अपनी रैलियों को ‘हमें बचाओ’ कहे: सिब्बल

नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने सोमवार को कहा कि ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर आयोजित ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में लगभग पांच-छह लाख लोग शामिल हुए जिससे भाजपा चिंतित है, क्योंकि इससे पता चलता है कि नागरिक इस सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना चाहते हैं।

सिब्बल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी को अब अपनी रैलियों का नाम ‘‘हमें बचाओ’’ रखना चाहिए।

उनकी यह टिप्पणी ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली के एक दिन बाद आई है।

सिब्बल ने कहा, ‘‘मेरे अपने अनुमान के मुताबिक, वहाँ लगभग पांच-छह लाख लोग मौजूद थे, क्योंकि कनॉट प्लेस और उससे जुड़ी सभी सड़कें पूरी तरह से जाम थीं। वहाँ पैर रखने की भी जगह नहीं बची थी।’’

भाषा नेत्रपाल नरेश

नरेश