Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

टीवी टुडे नेटवर्क को दूसरी तिमाही में 7.75 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 7.75 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी को 2025-26 की समान तिमाही में 1.98 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

टीवी टुडे नेटवर्क ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी की परिचालन आय जुलाई-सितंबर तिमाही में 4.68 प्रतिशत बढ़कर 194.38 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 185.68 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 4.97 प्रतिशत बढ़कर 194.41 करोड़ रुपये हो गया।

अन्य आय सहित कंपनी की कुल आय दूसरी तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर 204.92 करोड़ रुपये रही।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में टीवी टुडे नेटवर्क की कुल एकीकृत आय 3.6 प्रतिशत बढ़कर 417.58 करोड़ रुपये हो गई।

भाषा योगेश अजय

अजय