Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

फुकुदा के दो गोल से जापान ने मलेशिया को 2-1 से हराया

जालंधर, दो नवंबर (भाषा) जापान ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के अपने अंतिम राउंड रोबिन मुकाबले में सोमवार को यहां एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता मलेशिया को 2-1 से हराकर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।

जापान ने पांच मैच में नौ अंक के साथ राउंड रोबिन चरण का समापन किया।

जापान की ओर से केंटारो फुकुदा (24वें और 54वें मिनट) ने मैदानी गोल करके टीम को जीत दिलाई। इससे पहले मलेशिया ने 10वें मिनट में मैदानी गोल के जरिए बढ़त बना ली थी।

दिन के पहले मुकाबले में चीन और बांग्लादेश ने टूर्नामेंट के अपने अंतिम राउंड रोबिन मैच में 1-1 से ड्रॉ खेला। दोनों टीम अंक तालिका में आखिरी दो स्थान पर रहीं।

चीन ने दूसरे मिनट में बेनहाई चेन के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से बढ़त बनाई लेकिन बांग्लादेश ने 38वें मिनट में अशरफुल इस्लाम के पेनल्टी स्ट्रोक पर दागे गोल से बराबरी हासिल कर ली।

चीन और बांग्लादेश की टीमें क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर रहने के कारण सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गईं।

भारत अपने अंतिम राउंड रोबिन मुकाबले में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा।

भारत का बुधवार को सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से सामना होने की संभावना है जबकि दूसरे सेमीफाइनल में जापान और मलेशिया की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द